LATEST NEWS

खलारी थाना क्षेत्र में सीसीएल कर्मी की गोली मारकर हत्या की गयी

सीसीएल पिपरवार् क्षेत्र के मायनिंग सरदार रणविजय सिंह की आज सुबह ड्यूटी जाने के दौरान बीच रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने गोली माराकर हत्या कर दी।

रणविजय सिंह अपनी बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। महाप्रबंधक कार्यालय से आगे अशोका जाने वाले मुख्य रास्ते के पास यह घटना हुई। गोली लगने के बाद रणविजय सिंह सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने जब उन्हें पहचाना और् अस्पताल ले जाने के लिए उठाया तो देखा कि उनके पीठ के पीछे से काफी मात्रा में खून निकल रहा है और तीन जगह पर गहरी जख्म के निशान है।

अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने रणविजय सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद खलारी डीएसपी अंकिता राय, खलारी इंस्पेक्टर फरीद आलम, और पिपरवार थाना प्रभारी गोविंद कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। वहीं सीसीएल के कई अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घटना क्यों हुई और इसमें कितने लोग शामिल हैं इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जख्म देखने से प्रतीत होता है की सामने से गोली मारी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights