भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में आदिवासी चेहरे पर भरोसा जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाया…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में आदिवासी चेहरे पर भरोसा जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। यह निर्णय गुरुवार को झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष के चयन के लिए विधायक दल की बैठक में लिया गया।
बाबूलाल मरांडी को भाजपा के विधायक दल का नेता बनाने की घोषणा भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने की। इसके साथ ही, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने भी यह तय कर लिया है कि सदन में बाबूलाल मरांडी ही विपक्ष का चेहरा होंगे।
बाबूलाल मरांडी के नेता प्रतिपक्ष बन जाने के बाद, झारखंड विधानसभा में कई दिनों से लंबित पड़ी प्रशासनिक नियुक्तियां और विधायी कार्य अब आगे बढ़ सकेंगे। विपक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति नहीं होने के कारण, राज्य में लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, मुख्य सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्तियों में देरी हो रही थी
