बाबूलाल मरांडी ने चंपई सोरेन का भाजपा में स्वागत किया, कहा आंदोलनकारी नेताओं का झामुमो से मोहभंग हो गया है
रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का भाजपा में स्वागत किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झामुमो में परिवारवाद, तानाशाही, बाहरी लोगों का पूर्ण नियंत्रण होने के कारण झामुमो को खड़ा करने वाले आंदोलनकारी नेताओं का मोहभंग हो गया है। झारखंड आंदोलन का नेतृत्व करने वाले प्रमुख नेताओं को पार्टी के भीतर उपेक्षित और अपमानित किया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि जल-जंगल-जमीन के मूल सिद्धांतों से भटक चुका झामुमो अब डूबता जहाज है। पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र खत्म होने और बिचौलियों पर दलालों का बोलबाला होने से जल्द ही सभी आंदोलनकारी नेता और कार्यकर्ता एक-एक कर झामुमो छोड़ देंगे।
उन्होंने आगे कहा कि चंपई #नाम?, लोबिन #नाम?
जैसे वरिष्ठ आंदोलनकारी नेताओं का अपमान एक-एक कर पार्टी छोड़ने वालों से पता चलता है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अब आंदोलनकारियों की पार्टी नहीं बल्कि पिता-पुत्र की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों और भाजपा की नीतियों के प्रति निष्ठा व्यक्त करने वाले झारखंड आंदोलनकारी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।