Aurangabad Lok Sabha Election Result: सुशील कुमार सिंह या अभय कुमार सिन्हा! औरंगाबाद के रण में कौन तय करेगा चुनावी रंग?
Aurangabad Lok Sabha Election Result: औरंगाबाद लोकसभा चुनाव में भाजपा से सुशील कुमार सिंह और राजद से अभय कुमार सिन्हा ने ताल ठोकी थी। इनमें से जनता किस पर भरोसा करती है, यह तो 4 जून को ही पता चलेगा।
Aurangabad Lok Sabha Election Result: औरंगाबाद बिहार की उन 4 लोकसभा सीटों में से एक है, जहां लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हुआ था। दक्षिण बिहार के एक क्षेत्र औरंगाबाद में भाजपा और राजद के बीच सीधा मुकाबला है। यहां से भाजपा से सुशील कुमार सिंह और राजद से अभय कुमार सिन्हा ने जीत दर्ज की। मतदाताओं ने अपना फैसला ईवीएम में बंद कर दिया है। अब सबकी निगाहें 4 जून पर हैं, जब मतगणना होगी और चुनाव परिणाम के बाद साफ हो जाएगा कि औरंगाबाद का असली खिलाड़ी कौन साबित हुआ है।
वोटिंग की बात करें तो औरंगाबाद सीट पर कुल 50.35 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां महिलाओं के मुकाबले पुरुषों ने मतदान में अधिक उत्साह दिखाया। 51.22 प्रतिशत पुरुषों ने वोट डाला, वहीं 49.41 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देखना यह है कि 4 जून को मतदाता किसके पक्ष में फैसला करते हैं। समीकरण की बात करें तो एनडीए से भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह को जहां जदयू, हम और लोजपा रामविलास का समर्थन प्राप्त है, वहीं महागठबंधन से राजद उम्मीदवार अभय कुमार सिन्हा को कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी का समर्थन प्राप्त है।
BJP: Sushil Kumar Singh
RJD: Abhay Kumar Sinha
PPID: Pratibha Rani
AHFBK:
Shailesh Rahi RJSBP: Ramjeet Singh
BSP: Sunesh Kumar
Independent: Mohammad Waliullah Khan
Independent: Rajvallabh Singh
Independent: Suresh Prasad Verma
NOTA: NOTA
लोकसभा परिणाम 2019
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के सुशील कुमार सिंह ने औरंगाबाद सीट पर जीत दर्ज की। उन्हें 4,27,721 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार पर 7.6 प्रतिशत वोटों से जीत दर्ज की।