INDIALATEST NEWSPOLITICS

असम के मुख्यमंत्री और भाजपा झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “सीटों पर चर्चा हो रही है आगे भी चर्चा जारी रहेगी..

रांची, झारखंड: असम के मुख्यमंत्री और भाजपा झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “सीटों पर चर्चा हो रही है आगे भी चर्चा जारी रहेगी। अभी तक की चर्चा में AJSU 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी… JDU 2 सीटों और LJP 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा बाकी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसमें थोड़े बहुत बदलाव हो सकते हैं।”

BREAKING NEWS !!

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भाजपा और आजसू पार्टी की एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो और सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी उपस्थित रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए NDA दलों के बीच सीटों के बंटवारे का ऐलान किया गया। सीट बंटवारे के अनुसार, आजसू 10 सीटों पर, लोजपा (R) 1 सीट पर, जदयू 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी सभी सीटों पर भाजपा अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights