अलका तिवारी झारखंड की नई मुख्य सचिव बन सकती हैं !…
रांची : सूत्रों से बड़ी खबर सामने आ रही है। चुनाव आयोग बड़ा फैसला ले सकता है। अलका तिवारी मुख्य सचिव बन सकती हैं। अलका तिवारी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।
वे झारखंड के विभिन्न जिलों में जिला मजिस्ट्रेट (डीसी) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। फिलहाल झारखंड में मुख्य सचिव का पद आईएएस एल खियांग्ते के पास है, जो 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। हालांकि झारखंड में आचार संहिता के कारण मुख्य सचिव को इस पद पर नियुक्त करने का फैसला चुनाव आयोग को लेना होगा। ऐसे में अलका तिवारी की नियुक्ति को लेकर अगले कदम का इंतजार है।
