LATEST NEWSPOLITICS

AICC की लॉजिस्टिक टीम झारखंड पहुंची, राहुल गांधी के दौरे का रूट तय करेगी

रांची/डेस्क: भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस न्याय यात्रा करने जा रही है. इस न्याय यात्रा का काफिला झारखंड से भी गुजरने वाला है. इसकी तैयारियों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की लॉजिस्टिक्स टीम झारखंड पहुंच चुकी है. यह टीम झारखंड में राहुल गांधी की यात्रा का रूट तय करेगी. अगले कुछ दिनों में रूट चार्ट भी जारी कर दिया जाएगा।

राहुल गांधी फरवरी में झारखंड दौरे पर जायेंगे
झारखंड में राहुल गांधी की न्याय यात्रा फरवरी महीने में होगी. इसके लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है, जिसके बाद से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. इस दौरान कई नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा को अपने जिले से गुजारने की कोशिश में लगे हुए हैं.

न्याय यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों से होकर गुजरेगी
राहुल गांधी की यात्रा कांग्रेस की मजबूत मौजूदगी वाले इलाकों से होकर गुजरेगी. इस दौरान उनके कोडरमा के रास्ते झारखंड में प्रवेश करने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी की यात्रा उन इलाकों से होकर गुजरेगी जो कांग्रेस का गढ़ रहे हैं. यात्रा कोडरमा के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगी. अपनी यात्रा के दौरान राहुल आठ दिनों तक झारखंड में रहेंगे. ओडिशा रवाना होने से पहले राहुल की यात्रा कोडरमा, हज़ारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा से होकर गुजरेगी. न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होगी और नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरेगी और महाराष्ट्र में समाप्त होगी। इस दौरान न्याय यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों से होकर गुजरेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights