INDIALATEST NEWSPOLITICS

झारखंड राज्य को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में अबुआ बजट एक प्रभावी कदम : सुबोधकांत सहाय

Report by Sourav Ray

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा वर्ष 2025-2026 के लिए पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट झारखंड को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में काफी प्रभावी साबित होगा। बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाना स्वागत योग्य है। श्री सहाय ने कहा कि निवेश, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, टूरिज्म डेवलपमेंट की योजनाओं के लिए विशेष रूप से राशि का प्रावधान किए जाने से राज्य के विकास की गति तेज होगी। उन्होंने कहा कि सूबे के सर्वांगीण विकास के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार की प्रतिबद्धता सराहनीय है।‌ बजट में सोशल सेक्टर, शिक्षा, चिकित्सा एवं अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए पर्याप्त राशि का उपबंध किया गया है। इससे निश्चित तौर पर राज्य में विकास की रफ्तार तेज होगी।
श्री सहाय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सहित गठबंधन में शामिल सभी सहयोगी दलों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights