BREAKING: झारखंड सरकार ने IAS विनय चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को किया निलंबित
झारखंड सरकार ने शराब घोटाले के आरोप में चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें IAS विनय कुमार चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह शामिल हैं, जिन्हें 20 मई 2025 से निलंबित किया गया है। इसके अलावा, जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक और JSBCL के तत्कालीन GM सुधीर कुमार तथा वर्तमान GM फाइनेंस सुधीर कुमार दास को 21 मई 2025 से निलंबित किया गया है।
20 मई को झारखंड ACB ने विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को लगभग 38 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था। दोनों पर अपने पद का दुरुपयोग कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ ACB द्वारा सितंबर 2024 में दर्ज FIR पर आधारित है, जिसमें चौबे और सिंह पर छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट के साथ मिलकर झारखंड की उत्पाद नीति में बदलाव कर अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है।