धोनी के रिटायरमेंट के सवाल पर भड़के गावस्कर, कहा- हर बार यही क्यों…
एमएस धोनी के रिटायरमेंट के सवाल पर सुनील गावस्कर भड़क गए हैं। गावस्कर ने कहा कि हर बार धोनी से यही सवाल क्यों पूछा जाता है? उन पर दबाव क्यों डाला जाता है? गावस्कर ने यह भी कहा कि धोनी अभी भी अपनी इच्छानुसार छक्के लगा सकते हैं और लोगों को उनकी क्षमता पर संदेह करना बंद कर देना चाहिए ।
धोनी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वह इस समय संन्यास के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जब तक चाहें चेन्नई के लिए खेल सकते हैं और अगर वह चोटिल भी हो जाते हैं और व्हीलचेयर पर आ जाते हैं तो भी सीएसके उन्हें एक और सीजन खेलने के लिए मना लेगा .
