रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा होली को लेकर दिखे एक्टिव मोड़ मे, रैफ जवानो से मिलकर लिया तैयारियों का जायजा
Report by Sourav Ray
रांची: रंगो का त्यौहार होली पुरे देश मे हर्षो उलास के साथ मनाया जा रहा है राजधानी रांची मे भी लोग होली के रंग मे रंग चुके है वही शुक्रवार के दिन जुम्मे की नमाज भी पढ़ी जायेगी. दोनो समुदाय बेहतरीन ढंग से अपना त्यौहार मनाए इसके लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है इसी कड़ी मे रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा खुद दलबल रांची के सड़को पे उतरे और संवेदनशील इलाको मे मौजूद रैफ् के जवानो के साथ मुलाकात कर तैयारियों का जायजा लिया.
इस वर्ष होली दो दिन मनाई जा रही कुछ लोग शुक्रवार को होली मना रहे है तो कुछ लोग शनिवार को होली मनायेंगे. शुक्रवार के दिन जुम्मे की नमाज भी पढ़ी जाएगी रांची जिला प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती है होली का त्यौहार को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने की. रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा एक्टिव मोड़ मे नजर आ रहे है उन्होंने खुद मोर्चा संभालते हुए रांची के सड़को मे निकल पड़े फिरयालाल चौक से होते हुए एकरा मस्जिद पहुंचे जो की संवेदनशील इलाको मे से एक माना जाता है वहा भारी संख्या मे रैफ् के जवानो की तैनाती भी की गयी है.
एसएसपी ने रैफ् के जवानो के साथ पूरी तैयारियों का जायजा लिया.
ऐसा वातावरण देंगे रांची की जनता खुशी से होली मनाएगी- एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा
मीडिया से बातचीत के दौरान रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा जिला प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतेज़ाम किए गए है रैफ् के जवानो के साथ साथ JAP एवम अन्य जवानो को डेप्लॉय कर दिया गया है. संवेदनशील इलाको मे खासकर नजर रखी जा रही है असामाजिक एवम माहौल खराब करने वाले लोगो को बक्शा नही जाएगा. रांची की जनता से अपील है वोह उत्साह एवम उमंग के साथ खुशी खुशी होली का त्यौहार मनाए रांची पुलिस उनके लिए तत्पर ह