Big Breaking:झारखंड पुलिस के साथ हुई मुढभेड़ मे अमन साहू की हुई मौत
Report by Sourav Ray
रांची:झारखंड पुलिस के द्वारा बड़ी कारवाई की गयी दर्शल कुख्यात अपराधी अमन साहू को रिमांड पे रांची पुलिस की टीम रायपुर से राजधानी रांची ले आ रही थी. प्राप्त जानकारी के अनुशार रायपुर से रांची आने के क्रम मे पलामू मे गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गयी उसी वक्त अमन साहू की पुलिस के मुढभेड़ हुई जिसमे उसकी मौत हो गयी.
उत्तर प्रदेश पुलिस के राह पे झारखंड पुलिस
झारखंड का कुख्यात अपराधियों मे से एक अमन साहू की मौत हो चुकी है रांची पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस की तरह हि घटना को अंजाम दिया है. रायपुर से अमन साहू को रांची ले आया जा रहा था चूंकि हजारीबाग NTPC मे कार्यरत कुमार गौरव की हत्त्या को लेकर उससे पूछताछ होनी थी लेकिन पलामू मे गाड़ी पलट गयी. पुलिस के अनुशार अमन साहू ने पुलिस की बंधुक छीन फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया जवाबी कारवाई मे पुलिस द्वारा फायरिंग की गयी जिसमे अमन साहू की मौत हो गयी. बताया जा रहा है यह एंकाउंटर ठीक उसी प्रकार से हुआ जैसे UP मे अपराधी विकास दुबे को पुलिस ने मार गिराया था.
कौन है अमन साहू ?
झारखंड का कुख्यात अपराधी अमन साहू जिसके उपर रंगदारी, मर्डर जैसे अपराध को अंजाम देने का आरोप है मूल रूप से ठाकुरगाँव का रहने वाला था. करीब 12 वर्ष पूर्व अमन साहू क्राईम के दुनिया मे कदम रखा उसने 2013 मे सोशल मीडिया पे हथियार के साथ तस्वीर डाला जिसके बाद उसकी चर्चा शुरू हो गयी. अमन साहू के निशाने मे राज्य के बड़े व्यापारी, बिल्डर एवम अफसर भी होते थे रंगदारी ना देने पे उनकी हत्त्या कर दी जाती थी. अमन साहू पे लगभग 100 से ज्यादा मामला दर्ज है. अमन साहू विधायक बनने की ख्वाइस रखता था बड़कागांव विधानसभा से वोह विधानसभा चुनाव भी लड़ने की तैयारी कर रहा था.