महाशिवरात्रि से पूर्व श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर द्वारा भोले बाबा का हल्दी महंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Report by Sourav Ray
श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) के द्वारा पहाड़ी मंदिर के महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि से पूर्व हल्दी मेहंदी का आयोजन किया गया।
पहाड़ी बाबा को फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया साथ ही मेहंदी और हल्दी लगाई गई। भजन कीर्तन में भक्तगण झूम कर नाचे। सभी ने एक दूसरे को हल्दी लगाई महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाई उसके बाद पहाड़ी बाबा की भव्य आरती की गई। जिसमें की सैकड़ो महिलाएं और पुरुष सम्मिलित रहे।
श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार के संस्थापक नन्द किशोर सिंह चंदेल और अध्यक्ष गुलशन मीढ्ढा ने संयुक्त रूप से कहा की दिनांक 26 फरवरी महाशिवरात्रि के पावन दिन पहाड़ी बाबा के मुख्य द्वार से ऐतिहासिक झांकी निकाली जाएगी। इस झांकी में जो स्वरूप सब बने हैं उसकी चर्चा पूरे झारखंड नहीं पूरे भारत में होगी। आज के कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण श्री दुर्गा जागरण मंडली रही।
इस मेहंदी हल्दी के कार्यक्रम में निम्नलिखित लोग सम्मिलित रहे- संस्थापक नन्द किशोर सिंह चंदेल, मुख्य संयोजक ललित ओझा,राजू काटपाल,अध्यक्ष गुलशन मिड्ढा,संजय जयसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मक्कड़ मिशु, महासचिव जीतू अरोड़ा, रिंकू,राजु सिन्हा,मोनू शर्मा,विनय सिंह,अजित सिंह,मोहन गोस्वामी, प्रिया बर्मन,गायत्री,नीलू सिंह,रीना सिंह,बीना सिंह, अंजना प्रियदर्शनी, समर्पणा सिंह,अर्चना झा,विनीता देवी, शीला, संगीता सिन्हा,रीता सेन, मोनिका,सोनी सालू,नीलम,मजुला,ममता मिश्रा,नीतू सिंह,रीता सेन एवम अन्य सदस्य मौजूद रहे.