INDIALATEST NEWSPOLITICS

महिलाओं ,युवाओ ,किसानों, गरीबों के लिए सर्व समावेशी बजट है- अन्नपूर्णा देवी

रांची: भाजपा महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश के द्वारा राजधानी रांची के गांधीनगर कॉन्फ्रेंस हॉल में महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में बजट पर चर्चा आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में अतिथि जनरल मैनेजर रेखा पाण्डेय एवं कबिता गुप्ता ,सीनियर मैनेजर तेजविंद्र सिंह गांधीनगर उपस्थित रहें।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने केंद्रीय बजट को सर्व समावेशी बजट है

मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपने संबोधन मे कहा यह बजट महिलाओं, युवाओं, किसानों गरीबों के लिए सर्व समावेशी बजट है।महिलाओं के लिए शशक्तिकरण के बढ़ावा के लिए यह बजट सहयोगी के रूप में है।
माध्यम वर्गीय के लिए पहली बार किसी सरकार ने सोचा है।बच्चों के पोषण के लिए, स्वास्थ के लिए पढ़ाई के लिए ध्यान रखा गया है।अटल टिंकरिग लैब का प्रावधान है।झारखंड के लिए 70302 करोड़ का रिकॉर्ड बजट दिया गया है।अन्नदाता के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान रखें गए हैं,धन धान्य कृषि योजना ,विमा कवरेज दिया गया, कौशल विकास, निवेश और तकनीक के माध्यम से नए रोजगार पैदा किये जायेंगे।कराधान, ऊर्जा क्षेत्र ,शहरी विकास,वितीय क्षेत्र नियामक सुधार ओर खनन का व्यापक छह आयामी दृष्टिकोण पर आधारित है। मध्यम वर्ग को बनाने के लिए 12 लाख के आय पर कर छूट दे रही है।किफायती आवास प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई। युवाओं को मेक इन इंडिया ,मेक फ़ॉर द वर्ल्ड के तहत शशक्त बनाएंगे।अनुसूचित जनजातियों के लिए धरती अबा योजना लाया गया.

  • केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना

झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा झारखंड सरकार महिलाओं के साथ साथ अब बच्चों को भी छलने का कार्य कर रही है।बच्चों का मैट्रिक का पेपर लीक होना इसी का उदाहरण है।जे पी एस सी, जैक सारी संस्थाओं में घुस भ्र्ष्टाचार का बोलबाला हो गया है।सरकार भविष्य के साथ खेलवाड़ कर रही हैं।कदाचार में लिप्त हैं ,चेतने का नाम नही ले रही है।झारखंड की अबुआ सरकार सिर्फ अपने परिवार हित मे काम कर रही है ,जनहित को भूल चुकी हैं। राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, चोरी डकैती, भ्र्ष्टाचार में लिप्त हो गई है।

यह रही मौजूद

कार्यक्रम प्रभारी सूचिता सिंह,
, सह प्रभारी नीलम चौधरी, महिला मोर्चा महामंत्री सीमा सिंह, रेनू तिर्की उपाध्यक्ष अर्चना सिंह , कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता, मीडिया प्रभारी कुमुद झा, सोनी,शीतल वर्मा, हंसा श्रीवास्तव,प्रदेश कार्यसमिति माया सिसोदिया, निशि जायसवाल,एवं पायल सोनी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights