INDIALATEST NEWS

महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में अपनाना ही महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि- आलोक कुमार दूबे

Report by Sourav Ray

रांची : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज कांग्रेस नेता सह पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलोक कुमार दूबे ने बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. वही इस मौके पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा,महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में अपनाना ही महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सफल राष्ट्र के निर्माण के लिए गांधी जी के वाक्य “साधन और साध्य दोनों की पवित्रता” महात्मा गांधी के सिद्धांत को हम सब को अपनाने की आवश्यकता है. महात्मा गांधी के दर्शन से ही भारत में लोकतंत्र मजबूत होगा।

पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महात्मा गाँधी को याद करते हुए कहा, महात्मा गांधी ने विश्व को शांति, अंहिसा और सद्भाव का मार्ग दिखाया। 30 जनवरी का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए किसी काले अध्याय से कम नहीं है। यही वह दिन था जब साबरमती के संत ने हे राम कहकर दुनिया को अलविदा कह दिया था।

प्रत्येक वर्ष बापू की पुण्यतिथि को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन उनके आदर्शों को याद किया जाता है, जब मां भारती के इस महान सपूत ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। बापू के आदर्श एक समृद्ध व करुणामय समाज का निर्माण करने के लिए प्रेरित करते हैं।
वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा गांधी जी के विचारों और आदर्शों को नकारती रही है लेकिन यह देश गांधी जी के आदर्शों और उनके विचारों को और उन जैसे महान सपूतों को नहीं भूल सकती

वहीं इस पुनीत बेला में विशिष्ट अतिथियों के अतिरिक्त पासवा के प्रदेश महासचिव सह राष्ट्रपति अवार्डी सुश्री फलक फातिमा,मेंहुल दूबे, अनिकेत कुमार, विशाल सिंह,रिया कुमारी,मृत्युंजय कुमार,संजय तिर्की,प्रियंका कुमारी,निकोदीम सोय,विशाखा कुमारी,साक्षी प्रिया,नन्दिनी कुमारी,मो.अजहर,मो.शाहिद,मो.शैफ,मो.जाबिर,मो.कैफ,मो.खालिद,अटल कुमार,आकांक्षा आनंद,सुशांत कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights