INDIALATEST NEWS

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलिमा टेटे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथो से मिली अर्जुन अवॉर्ड

By Sourav Ray

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान और झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड सौंपा.सिमडेगा के छोटे से गांव बड़कीछापर के कठिन हालातों और ऊबड़-खाबड़ मैदानों में बांस की हॉकी स्टिक से खेल की शुरुआत करने वाली सलीमा ने ओलंपिक तक अपनी प्रतिभा को दर्शाया.उनकी इस शानदार उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

सलीमा की मां, सुभानी टेटे, इस सम्मान पर भावुक हो गईं और अपनी बेटी की सफलता को परिवार के संघर्ष का फल बताया। उन्होंने कहा कि सलीमा की मेहनत और लगन ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। वहीं, उनकी बड़ी बहन सुमंति टेटे, जिन्होंने सलीमा के सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, अपनी बहन की इस उपलब्धि पर बेहद खुश हैं।

पूरा परिवार सलीमा की सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है और यह प्रार्थना कर रहा है कि वह खेल की दुनिया में और ऊंचाइयों को छुए। सलीमा की यह कहानी संघर्ष, मेहनत और सफलता की प्रेरणा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights