झारखंड प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारी आईएएस बने
रांची: झारखंड प्रशासनिक सेवा (जेएएस) के सात अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नत किया गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। आईएएस में पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में सुधीर बाड़ा, अनिल कुमार तिर्की, शैलप्रभा कुजूर, नीलम लता, संदीप कुमार, पशुपतिनाथ मिश्रा और राज कुमार गुप्ता शामिल हैं।
