INDIALATEST NEWS

मानिक लाल हेम्ब्रम झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव नियुक्त

रांची: मानिक लाल हेम्ब्रम को झारखंड विधानसभा का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार वे एक दिसंबर 2024 से अगले आदेश तक इस पद पर रहेंगे।

मानिक लाल हेम्ब्रम इससे पहले झारखंड विधानसभा में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे और उनके उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर उन्हें यह महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है। पूर्व सचिव सैयद जावेद हैदर के सेवानिवृत्त होने के बाद नई नियुक्ति की गई है।

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान विधानसभा के सभी निर्वाचित सदस्य क्रमश: शपथ लेंगे, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष का भी चुनाव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights