रांची: झारखंड के ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित आईएएस अविनाश कुमार को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ-साथ झारखंड के मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।