झारखंड की अस्मिता को बचाने के लिए, धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने के लिए मतदान करें खिजरी की जनता: आलोक कुमार दूबे प्रदेश महासचिव, कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे,मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव,कांग्रेस नेता संजीत यादव,अभिषेक साहू ने कल दूसरे चरण के मतदान में राज्य वासियों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
विभिन्न विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर कल देर रात रांची वापस लौटने के उपरांत आज कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव ने चुनाव आयोग के नियमों को ध्यान में रखते हुए खिजरी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राजेश कच्छप के समर्थन में साइलेंट बैठक कर मतदान करने की अपील की।
आलोक दूबे ने कहा खिजरी विधानसभा क्षेत्र में इस बार चुनावी माहौल पूरी तरह से इंडिया गठबंधन के पक्ष में है। मइया सम्मान योजना को आगे बढ़ाने के वादों के साथ गठबंधन सरकार ने अपने एजेंडे को जनता के सामने रखा है। दूसरी ओर, भाजपा के मुद्दों को विपक्ष “झूठा और दिखावटी” करार देते हुए जनता को सावधान कर रही है।
महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए गठबंधन सरकार ने क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने और महिलाओं के सम्मान को प्राथमिकता देने का वादा किया है। सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर आधारित योजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई गई है।
लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा खिजरी विधानसभा की जनता से अपील की है कि वे विकास, समानता और सम्मान के लिए गठबंधन सरकार को समर्थन दें।किशोर शाहदेव ने कहा न्याय, समानता और विकास के एजेंडे पर जनता से समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आदिवासी, दलित, किसान, महिला और युवा वर्ग के हितों को प्राथमिकता देगी।
यह चुनाव सिर्फ सत्ता बदलने का नहीं, बल्कि जनता के अधिकार और सम्मान की लड़ाई है।








