रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा की जगह मंजूनाथ भजंत्री होंगे
रांची: झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मंजूनाथ भजंत्री को रांची का नया डीसी बनाया गया है। आईएएस मंजूनाथ भजंत्री इससे पहले झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), रांची के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। वे राहुल कुमार सिन्हा की जगह लेंगे।
वहीं, शशि प्रकाश सिंह को अगले आदेश तक जामताड़ा जिले का जिलाधिकारी और उपायुक्त पद पर पदस्थापित किया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
.jpg)

