INDIALATEST NEWS

रांची में सहायक पुलिसकर्मियों ने लिया यू-टर्न, आंदोलन खत्म नहीं करने का फैसला

मोरहाबादी मैदान में ही रहेंगे

रांची: रांची में आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों ने यू-टर्न ले लिया है। अब सहायक पुलिसकर्मी ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में ही रहेंगे। उन्होंने अपना आंदोलन खत्म नहीं करने का फैसला किया है। उन्हें वार्ता के लिए तय समयसीमा मंजूर नहीं है। बता दें कि पिछले दिन सरकार और सहायक पुलिसकर्मियों के बीच मैराथन वार्ता हुई थी। जिसका सहायक पुलिसकर्मियों ने खंडन किया है। आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों ने कहा कि प्रेस में उनके साथ समझौता किया गया। अगर 24 तारीख को कैबिनेट में सहमति बनी तो वे अपना आंदोलन खत्म कर देंगे। जब तक सरकार उनकी मांगों को कैबिनेट में नहीं ले जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights