Ranchi gang rape: घर में सो रही बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में छात्रा समेत 3 को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा……….
Ranchi Gang Rape: पुलिस ने दो दिन के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला कि तीनों शराब के नशे में थे। उनके खिलाफ समय रहते चार्जशीट दाखिल कर दी गई। इस मामले की सुनवाई के बाद पोक्सो स्पेशल कोर्ट के जज आसिफ इकबाल ने 13 जून को तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया।
Ranchi Gang Rape: झारखंड की राजधानी रांची में 12 साल की बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पोक्सो कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 20-20 साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा तीनों पर आर्थिक दंड भी लगाया गया है। आरोपियों में से एक अनिकेत सांगा रांची के एक प्रतिष्ठित कॉलेज का छात्र था, जबकि अन्य दो उसके दोस्त थे। घटना के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया।
बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया कि
पुलिस ने दो दिन के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जांच में पता चला कि तीनों शराब के नशे में थे। समय रहते उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई। इस मामले की सुनवाई के बाद पॉक्सो स्पेशल कोर्ट के जज आसिफ इकबाल ने 13 जून को तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया। शुक्रवार 21 जून 2024 को कोर्ट ने सजा के बिंदु पर बहस के बाद फैसला सुनाया। घटना दिसंबर 2020 में रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। इसे लेकर लोगों में आक्रोश था।
आरोपी अनिकेत सांगा, अजय मिर्धा और सुलेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पर आरोप है कि उन्होंने आधी रात को लड़की का अपहरण कर उसे पास के हटिया जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपी सुबह करीब 4 बजे लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। होश में आने के बाद लड़की किसी तरह घर पहुंची और उसके बाद परिजनों ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।