इंडियन ग्रांड प्रिक्स -3 एथलेटिक्स : झारखंड की संघमित्रा ने जीता रजत पदक, राज्य का बढ़ा गौरव, बधाई एवं शुभकामनाएं
रांची: भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवं कर्नाटक एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में बुधवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में इंडियन ग्रांड प्रिक्स -3 एथलेटिक्स का आयोजन किया गया। झारखंड की संघमित्रा महाथा ने रजत पदक जीता है। संघमित्रा ने 3000 मीटर स्पर्धा में 9:55.60 मिनट का समय लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक मध्य प्रदेश की आकांक्षा कुमारी ने जीता।
कांस्य पदक महाराष्ट्र की प्राची देवकर ने जीता। इस अवसर पर भारतीय एथलेटिक्स संघ के प्रिय डॉ. मधुकांत पाठक, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सीडी सिंह, सचिव एसके पांडेय, आलोक मिश्रा, आशीष झा, सुखैर भगत, फादर रामू, राकेश सिंह, बरुण कुमार, किरण रानी साहू, संजय त्रिपाठी, रवींद्र सिंह आदि उपस्थित थे। मुर्मू, बंधन टोप्पो, प्रभाकर वर्मा, कोच बिनोद सिंह, योगेश यादव, आशु भाटिया, अरविंद कुमार, प्रभात रंजन तिवारी, सिकंदर नितिन मुकेश, सरोज कुमार, अजीत साहू, अजय नायक, रणवीर सिंह, मुकुल टोप्पो, शशांक भूषण सिंह सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों ने संघमित्रा महाथा को बधाई दी।