Exit Polls 2024: एग्जिट पोल के बाद NDA उत्साहित, आज दिल्ली पहुंच रहे Nitish Kumar, नई सरकार की कवायद शुरू!
Bihar News: एग्जिट पोल के नतीजों के बाद नई सरकार की कवायद शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री Nitish Kumar आज (रविवार, 02 जून) दिल्ली जा रहे हैं और वहां बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं।
Nitish Kumar Delhi Tour: Bihar में लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। सभी एग्जिट पोल में पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA एक बार फिर भारी जीत हासिल कर रही है। Bihar में NDA को बड़ी बढ़त भी मिल रही है। वहीं, महागठबंधन इस बार भी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पा रही है। भले ही चुनाव नतीजे 4 जून को आएं, लेकिन एग्जिट पोल के नतीजों से NDA खेमे में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। एग्जिट पोल के नतीजों के बाद नई सरकार की कवायद शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री Nitish Kumar आज (रविवार, 02 जून) दिल्ली जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह उनकी निजी यात्रा है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार Nitish Kumar अपनी बीमारी के इलाज के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

हालांकि बताया जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान वे NDA के कुछ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सोमवार (03 जून) को पटना लौटेंगे। एग्जिट पोल के अनुसार इस बार NDA को राज्य में थोड़ा नुकसान जरूर हो रहा है, लेकिन कोई खास उलटफेर नहीं होने वाला है। एग्जिट पोल से साफ है कि Bihar में लालटेन युग की वापसी नहीं होने वाली है। इस चुनाव में तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी के साथ मिलकर 250 से ज्यादा रैलियां कीं। दोनों ने हेलीकॉप्टर में केक काटकर इसका जश्न मनाया। अपने धुआंधार प्रचार के दौरान तेजस्वी को कमर दर्द की समस्या हो गई थी। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने बेड रेस्ट नहीं लिया और व्हीलचेयर पर बैठकर जनसभाओं को संबोधित करते रहे। लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि इससे जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ा। जनता को मोदी से बेहतर कोई विकल्प नजर नहीं आया, इसलिए NDA भारी बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।
