RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “75 वर्ष के बाद मार्गदर्शक मंडल में डाले जाने का नियम किसने बनाया था?
पटना: RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “75 वर्ष के बाद मार्गदर्शक मंडल में डाले जाने का नियम किसने बनाया था? लालकृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी समेत तमाम नेताओं को यही कहकर मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया गया था। अब जब PM मोदी के 75 वर्ष के बाद मार्गदर्शक मंडल में जाने पर कहा गया तो सफाई दी जा रही है… जैसे शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, रमन सिंह को दरकिनार किया गया वैसे ही योगी आदित्यनाथ को भी किया जाएगा ऐसी मंशा दिख रही है।”