झारखंड में बढ़ती गर्मी के कारण आठवीं कक्षा तक की कक्षाएं निलंबित….
रांची: झारखंड में अत्यधिक गर्मी के कारण केजी से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित करने का आदेश जारी किया गया है. इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि राज्य में अत्यधिक गर्मी के कारण केजी से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित कर दी गयी हैं. छात्रों के स्वास्थ्य जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसे देखते हुए यह आदेश झारखंड में संचालित सभी प्रकार के स्कूलों जैसे सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और सभी निजी स्कूलों को दिया गया है.
बता दें कि केवल बच्चों की कक्षाएं स्थगित की जाएंगी, यह आदेश शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। शिक्षण स्टाफ प्रतिदिन अपने निर्धारित समय पर विद्यालय आकर निम्नलिखित कार्य पूर्ण करेंगे। कक्षा 1 से 7 तक की वार्षिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एवं परीक्षा परिणाम प्रकाशन एवं रिपोर्ट कार्ड तैयार करना। सभी प्रकार के आवासीय विद्यालय पूर्ववत संचालित रहेंगे। कक्षा 9 से ऊपर तक की कक्षाएं सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित की जाएंगी। इस दौरान प्रार्थना सभा, खेल जैसी अन्य गतिविधियां नहीं की जाएंगी. यह आदेश दिनांक 30.04.2024 से अगले आदेश तक जारी रहेगा।

