रांची की पूर्व मेयर डॉ. आशा लकड़ा राष्ट्रीय जनजाति आयोग की सदस्य बनीं
रांची: केंद्र सरकार ने बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री और रांची की पूर्व मेयर डॉ. आशा लकड़ा को राष्ट्रीय आदिवासी आयोग का सदस्य नियुक्त किया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अनुशंसा के बाद जनजातीय कार्य मंत्रालय के एनसीएसटी अनुभाग ने इस संबंध में एक पोस्ट जारी किया है. यह पद केंद्रीय राज्य मंत्री के समकक्ष है।
