LATEST NEWSPOLITICS

Champai Soren Oath: CM चंपई सोरेन की अध्यक्षता में हुई पहली Cabinet की बैठक, 3 प्रस्तावों पर लगी मुहर

सीएम चंपई सोरेन ने कहा है कि वे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काम को आगे बढ़ाएंगे। झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद चंपई सोरेन ने राजधानी रांची के प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय पहुंचे। चंपई सोरेन ने कैबिनेट की पहली बैठक समाप्त होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अपनी प्राथमिकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र पहले 9 फरवरी से निर्धारित था। उस फैसले को रद्द करते हुए अब नए सत्र के औपबंधिक कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। उन्होंने यह भी कहा कि एक-दो दिनों में वे विधानसभा में अपना बहुमत सिद्ध कर देंगे। जेएमएम-कांग्रेस विधायकों को हैदराबाद ले जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि कोई मजूरी नहीं थी।

कामकाज से विरोधियों को आईना दिखाएंगे

चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर महत्वपूर्ण काम किया। वे भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और बिजली समेत अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। झारखंड में अमन-चैन कायम रहे, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों और हर वर्ग के विकास को ध्यान में रखते हुए सरकार फैसला लेगी। चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य है, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए वर्षों तक संघर्ष किया। इसके बावजूद पार्टी के युवा सम्राट हेमंत सोरेन को फंसा कर सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई। अब सरकार अपने कामकाज के माध्यम से विरोधियों को आईना दिखाने का काम करेगी।

हेमंत सोरेन को न्याय की लड़ाई में मिलेगी जीत

चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन ने बहुत अच्छा काम कर रहे थे, जिसके कारण विरोधियों ने घबराकर उन्हें फंसाने का काम किया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन न्याय की लड़ाई लड़ रहे है, वे निश्चित रूप से सफल होंगे और उन्हें न्याय मिलेगी। उन्होंने कहा कि वे हेमंत सोरेन भी मिलेंगे। चंपई सोरेन ने कहा कि उतार-चढ़ाव के बीच हेमंत सोरेन जो बेहतरीन काम किए, उसे आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights