बिहार/डेस्क: उत्तर प्रदेश के बाद मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा में भी दीपावली के दिन कट्टरपंथियों ने जमकर बबाल मचाया.दरअसल गिरियक थानाक्षेत्र के सतौआ गांव में पटाखें फोड़ने के मामूली बात पर 2 पक्षों के बीच जमकर पथराव हो गया. मिली जानकारी के अनुसार सतौआ गांव में सामुदायिक भवन के समीप कुछ बच्चें पटाखें फोड़ रहे थे. इसी दौरान पटाखें का छीटा दूसरे समुदाय के घर के समीप आ गिरा, जिससे नाराज दूसरे समुदाय के लोग भड़क गए और उग्र हो गए.और लाठी पत्थर ईट लेकर वहां पहुंच गए, और गाली गलौज करने लगे जिसके बाद दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हो गई. इस घटना में लगभग आधे दर्जन लोग जख्मी है.घटना की सूचना मिलते ही गिरियक थाना की पुलिस टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंची,फिलहाल पुलिस मामले को संभालने में जुटी हैं.
गिरियक थानाअध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था, पुलिस ने मामला संभाल लिया हैं. फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है.हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि News 11 भारत नहीं करता है.



















