• Home
  • WORLD
  • केरल दौरे पर बड़ा हादसा टला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलिकॉप्टर लैंड करते ही धंस गया हेलीपैड
Image

केरल दौरे पर बड़ा हादसा टला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलिकॉप्टर लैंड करते ही धंस गया हेलीपैड

बिहार/डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने केरल दौरे पर हैं और उनके साथ एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. पत्तनामथिट्टा के प्रमदम स्टेडियम के जिस हेलीपैड पर वायुसेना के उनके हेलिकॉप्टर ने लैंड किया, वह थोड़ा नीचे धंस गया. ऐसा लगा जैसे हेलिकॉप्टर के वजन से हेलीपैड का एक हिस्सा नीचे बैठ गया हो. हालांकि, इस घटना में कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई.

हादसे के तुरंत बाद, मौके पर तैनात पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को धंसे हुए स्थान से सुरक्षित बाहर निकाला. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कर्मियों को धंसे हुए हेलिकॉप्टर को बाहर निकालने के लिए धक्का लगाते हुए देखा जा सकता है.

राष्ट्रपति मुर्मू 21 अक्टूबर को केरल के तिरुवनंतपुरम पहुंची थीं. आज उनका सबरीमला मंदिर जाने का कार्यक्रम है. इसके बाद, वह गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी. वह वर्कला स्थित शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु के महासमाधि शताब्दी समारोह का भी उद्घाटन करेंगी.

इसके अतिरिक्त, राष्ट्रपति कोट्टायम जिले के पाला स्थित सेंट थॉमस कॉलेज के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव के समापन समारोह में भी शामिल होंगी. उनका केरल दौरा 24 अक्टूबर को एर्णाकुलम स्थित सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल होने के साथ समाप्त हो जाएगा.

Releated Posts

जिन कुर्द लड़ाकों को ईरान से लड़ाना चाहता था US, उन पर IRGC ने की मिसाइलों की बरसात

ईरान-इज़राइल-अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष के संदर्भ में सामने आई है। मार्च 2026 के शुरुआती दिनों में,…

ByBynewstvlive.in Mar 5, 2026

US-Israel Attacks Iran LIVE: ईरानी सेना के चीफ-ऑफ-स्टाफ मौसावी की भी हमले में मौत, तेहरान में फिर कई धमाके

US-Israel हमले ईरान पर LIVE अपडेट्स (1 मार्च 2026, दोपहर तक):ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों…

ByBynewstvlive.in Mar 1, 2026

सबसे बड़ी और ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टिईरानी सरकारी मीडिया (IRIB, Press TV, Fars…

ByBynewstvlive.in Mar 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights