रांची/डेस्क: अगर आप सर्दियों में किसी हसीन और शांत जगह घूमने का प्लान बना रहे है, तो आईआरसीटीसी आपके लिए लेकर आया है एक शानदार मौका. नवाबों के शहर लखनऊ से नवंबर 2025 में शुरू होने जा रहा है ‘अद्भुत अंडमान’ हवाई टूर पैकेज, जो यात्रियों को अंडमान-निकोबार की मनमोहक वादियों की सैर कराएगा.
कब और कितने दिनों का है टूर
यह टूर 6 रात और 7 दिन का होगा, जो 12 नवंबर 2025 से 18 नवंबर 2025 तक चलेगा. यात्रा की शुरुआत लखनऊ से फ्लाइट द्वारा होगी, जिसका हॉल्ट कोलकाता एयरपोर्ट पर रहेगा.
क्या-क्या देख सकेंगे यात्री?
इस पैकेज में यात्रियों को अंडमान के सबसे प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा-
पोर्ट ब्लेयर: कॉर्बिन्स कोव बीच, सेल्युलर जेल, लाइट एंड साउंड शो
हेवलॉक द्वीप: राधानगर बीच, कालापत्थर बीच
नील द्वीप: भरतपुर बीच, लक्ष्मणपुर बीच और प्राकृतिक पुल
इसके अलावा रॉस द्वीप और उत्तरी खाड़ी द्वीप भी टूर का हिस्सा होंगे.
रहने और खाने की सुविधा
यात्रियों के रहने की व्यवस्था थ्री स्टार होटलों में की जाएगी. वहीं पैकेज में खाना-पीना और स्थानीय परिवहन की पूरी सुविधा शामिल हैं.
कितना खर्च आएगा?
लखनऊ से इस हवाई टूर पैकेज की कीमत इस प्रकार रखी गई है:
सिंगल ऑक्युपेंसी: 76,500 रूपए प्रति व्यक्ति
डबल ऑक्युपेंसी: 63,000 रूपए प्रति व्यक्ति
ट्रिपल ऑक्युपेंसी: 62,400 रूपए प्रति व्यक्ति
बच्चों के लिए: 57,700 रूपए (बेड सहित), 54,100 रूपए (बिना बेड)
















